क्षेत्राधिकारी ने यमुना पक्का घाट का निरीक्षण किया:छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

Nov 16, 2026 - 07:51
0
क्षेत्राधिकारी ने यमुना पक्का घाट का निरीक्षण किया:छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
बागपत। छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर बागपत ने यमुना पक्का घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने घाट पर की गई व्यवस्थाओं को परखा और मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली बागपत और महिला थाना प्रभारी भी मौजूद रहीं। बागपत पुलिस की ओर से छठ पूजा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User