पत्नी से जबरदस्ती करते देखा तो मार डाला:फतेहपुर में झाड़ियों में मिला था शव, प्रेमी को मारने में पत्नी ने दिया पति का साथ
फतेहपुर में पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। 16 अक्टूबर को झाड़ियों में युवक का शव मिला था, जबकि 18 अक्टूबर को शिनाख्त हुई थी। आरोपी ने बताया कि मेरी पत्नी का मरने वाले युवक के साथ संबंध था। वो घर में घुसकर जबरन पत्नी के साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। पत्नी की मदद से गमछे से गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद शव को जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने गमछा भी बरामद कर लिया है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में एक शव मिला था। 18 अक्टूबर को मृतक की पहचान छेउका के रहने वाले कय्यूम (30) के रूप में हुई। 19 अक्टूबर को कय्यूम के पिता चांद बाबू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे की हत्या कर शव छिपाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो कय्यूम के प्रीति के साथ संबंध होने की जानकारी हुई। पुलिस ने प्रीति और उसके पति कमलेश को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कमलेश ने बताया कि कय्यूम और प्रीति के बीच संबंध थे। 12 अक्टूबर को कय्यूम मेरे घर में घुस आया और प्रीति से जबरदस्ती करने लगा। गुस्से में मैंने प्रीति के साथ मिलकर कय्यूम का मुंह दबाया और गमछे से गला घोंट दिया। प्रीति ने उसके पैर पकड़े रखे, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर शव को उठाया और झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है। आरोपी पति-पत्नी को जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)