मेरठ के सोतीगंज बाजार में एसटीएफ का छापा, मचा हड़कंप:कबाड़ी के घर और गोदाम समेत कई ठिकानों पर की जांच, एक संदिग्ध हिरासत में

Oct 23, 2026 - 16:59
0
मेरठ के सोतीगंज बाजार में एसटीएफ का छापा, मचा हड़कंप:कबाड़ी के घर और गोदाम समेत कई ठिकानों पर की जांच, एक संदिग्ध हिरासत में
मेरठ शहर के सोतीगंज में शुक्रवार को वाहन कटान की सूचना पर एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम को एक कबाड़ी के यहां गुपचुप तरीके से वाहन काटे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ ने संबंधित कबाड़ी के घर और गोदाम पर पहुंचकर जांच की। आसपास के कई अन्य गोदाम भी खुलवाकर खंगाले गए। करीब 40 मिनट तक चली कार्रवाई के बावजूद टीम को वाहन कटान से जुड़ा कोई बड़ा इनपुट नहीं मिला। हालांकि, जांच के दौरान कुछ संदिग्ध चीजें मिलने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार दोपहर एसटीएफ की टीम अचानक सोतीगंज बाजार पहुंची और सीधे संबंधित कबाड़ी के घर पर छापा मारा। इसके बाद टीम गोदाम पहुंची और वहां रखे सामान की जांच शुरू कर दी। एसटीएफ की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बाजार में खलबली मच गई। टीम ने आसपास स्थित कई गोदामों को भी खुलवाकर देखा, ताकि वाहन कटान से जुड़े किसी साक्ष्य का पता लगाया जा सके। कबाड़ी हाजी ग़ल्ला के यहां मारा छापा सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने चोरी के वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहे हाजी गल्ला के गोदाम पर छापा मारा था। इसी कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या संदिग्ध सामान मिला और हिरासत में लिए गए व्यक्ति की भूमिका क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी भी पहुंचे सोतीगंज एसटीएफ की छापेमारी की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले भी सोतीगंज बाजार पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। टीम ने पूरे इलाके में जांच-पड़ताल की, लेकिन वाहन कटान के बड़े नेटवर्क से जुड़ा कोई ठोस इनपुट सामने नहीं आया। अचानक हुई छापेमारी से मचा ह्ड़कंप सोतीगंज लंबे समय से चोरी के वाहनों के कटान को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में एसटीएफ की अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हलचल रही। फिलहाल अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ और संदिग्ध सामान की जांच के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और उससे जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User