रोडवेज चालक ने ट्रैफिक सिपाही को दी गालियां:बोला- तेरे बाप का ठेका नहीं, शाहजहांपुर में सड़क पर बस खड़ी कर भर रहा था सवारियां

Nov 12, 2026 - 07:08
0
रोडवेज चालक ने ट्रैफिक सिपाही को दी गालियां:बोला- तेरे बाप का ठेका नहीं, शाहजहांपुर में सड़क पर बस खड़ी कर भर रहा था सवारियां
शाहजहांपुर शहर के बरेली मोड़ पर बुधवार दोपहर रोडवेज बस खड़ी कर सवारियां भर रहे चालक ने ट्रैफिक सिपाही से अभद्रता की। सिपाही ने बस को आगे ले जाकर खड़ा करने के लिए कहा तो चालक भड़क गया। उसने सिपाही को अपशब्द कहे और वर्दी का रौब दिखाने पर भी सवाल उठाए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। यातायात पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। जाम खुलवाने पहुंची थी यातायात पुलिस घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ की है। यहां सड़क पर जाम लगा हुआ था। यातायात पुलिस सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान एक रोडवेज चालक ने बस सड़क किनारे खड़ी कर सवारियां भरनी शुरू कर दीं। ट्रैफिक सिपाही ने चालक से बस आगे ले जाकर खड़ी करने को कहा। इस पर चालक नाराज हो गया और सिपाही से बहस करने लगा। बोला- चालान के अलावा तुम कुछ नहीं कर सकते घटना के दौरान सिपाही और वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। इसमें चालक सिपाही से कहता सुनाई दे रहा है, "चालान के अलावा तुम कुछ नहीं कर सकते। ये रोडवेज की बस है, प्राइवेट नहीं।" चालक ने आगे कहा, "आने दो दरोगा को, तुम क्या करोगे?" इसके बाद उसने सिपाही से अभद्रता करते हुए कहा, "तेरे बाप का ठेका नहीं है।" कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र घटना का वीडियो सामने आने के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस की आलोचना हो रही है। टीआई विनय पांडेय ने बताया कि रोडवेज चालक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे। चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User