बीरापुर में भागवत कथा:सर्वेश कुमार शुक्ला ने कथाव्यास रामू रामेंद्र महाराज को किया सम्मानित
बाराबंकी के सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीरापुर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सर्वेश कुमार शुक्ला ने कथाव्यास श्री रामू रामेंद्र महाराज को माला पहनाकर और वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को भी माला और वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य आयोजक सुरेश चंद्र मिश्रा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)