ऋचा सिंह की पुस्तक का लोकार्पण:अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों और गौरवशाली परंपरा को पुस्तक में किया गया रेखांकित
साहित्य संस्कृति फाउंडेशन, नई दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘संस्कृति संवाद 2026’ में लेखिका ऋचा सिंह की पुस्तक ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ऋचा सिंह ने पुस्तक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायी जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में उनके सुशासन, समाजकल्याण, लोकहितकारी कार्यों और होलकर शासन की गौरवशाली परंपरा को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। कार्यक्रम में पूज्य संत प्रदीप भैया जी महाराज, राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं विश्व रंग के निदेशक डॉ. संतोष चौबे, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. चंदन कुमार सहित साहित्यकार और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)