बिजनौर में 37 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदली:एसपी ने नागरिक पुलिस से ट्रैफिक में भेजा, चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में होगी तैनाती

Nov 23, 2026 - 14:52
0
बिजनौर में 37 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदली:एसपी ने नागरिक पुलिस से ट्रैफिक में भेजा, चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में होगी तैनाती
बिजनौर में यातायात और जाम की समस्या से निपटने के लिए और यातायात व्यवस्था और बेहतर बनाए जाने के लिए ज़िले के एसपी के के विश्नोई ने पुने 37 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदली है। उन्हें अस्थायी तौर पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात किया गया है। पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक, इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों, पुलिस लाइन और यूपी-112 से ट्रैफिक पुलिस बिजनौर भेजा गया है। इनमें मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। उन्हें प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ज्यादा ट्रैफिक वाले स्थानों पर तैनात किया जाएगा। उनकी जिम्मेदारी जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था संभालने की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User