सीतापुर में दो-बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत:नवीन ओवरब्रिज के पास हादसा, पिता समेत तीन घायल

Nov 22, 2026 - 16:15
0
सीतापुर में दो-बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत:नवीन ओवरब्रिज के पास हादसा, पिता समेत तीन घायल
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय बच्चे की दोपहर करीब 2 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नवीन ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, हादसा थाना क्षेत्र में नवीन ओवरब्रिज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक परिवार के लोग दो बाइकों से जा रहे थे। एक बाइक पर सवार लोग आगे निकल गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी बाइक से पीछे आ रहे थे। ओवरब्रिज पर आगे चल रहे परिजनों को जब पीछे आ रहे लोग दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने रुककर तलाश की। इसी दौरान पता चला कि पीछे आ रही बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई है। पिता समेत तीन लोग घायल हादसे में 10 वर्षीय आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर करीब 2 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके पिता बलीराम और परिवार के अन्य सदस्य अतिश तथा रामकिशोर घायल हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। आदित्य की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User