साइबर सेल ने दो पीड़ितों के 30 हजार रुपये लौटाए:मिर्जापुर में रिश्तेदार और एक्सीडेंट का झांसा देकर हुई थी ठगी

Nov 13, 2026 - 16:59
0
साइबर सेल ने दो पीड़ितों के 30 हजार रुपये लौटाए:मिर्जापुर में रिश्तेदार और एक्सीडेंट का झांसा देकर हुई थी ठगी
मिर्जापुर में साइबर अपराधियों द्वारा नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। कहीं रिश्तेदार बनकर तो कहीं मोबाइल चोरी कर परिजनों को एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर रुपये ऐंठे जा रहे हैं। ऐसे दो अलग-अलग मामलों में जनपद पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के कुल 30 हजार रुपये वापस कराया। पहले मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा देवी सिटी निवासी ऋषभ कुमार ने 24 फरवरी 2025 को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर उनसे 24 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली है। शिकायत मिलने के बाद शहर कोतवाली की साइबर सेल ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। दूसरे मामले में देहात कोतवाली क्षेत्र के बैय्याड़ा गांव निवासी तिज्जू बिंद का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके परिजनों को फोन कर उनके एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी और इलाज के नाम पर छह हजार रुपये की मांग कर ठगी कर ली। पीड़ित ने 23 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। देहात कोतवाली की साइबर सेल ने जांच शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक और वॉलेट से समन्वय स्थापित कर ठगी की पूरी छह हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर रिश्तेदार या परिचित समझकर तत्काल रुपये न भेजें। दुर्घटना या इलाज के नाम पर पैसे मांगने पर संबंधित व्यक्ति और परिजनों से दूसरे माध्यम से पुष्टि जरूर करें। ठगी की रकम वापस कराने में शहर कोतवाली थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा और महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय और महिला आरक्षी प्रियंका सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User