भदाेही में सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार की मदद दी:जिलाध्यक्ष ने हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पत्नी और बच्चों को दिए पैसे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार शाम 4:30 बजे पार्टी का प्रतिनिधिमंडल डोमनपुर पहुंचा। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सुरेश कुमार पाल के परिवार को आर्थिक मदद दी।
सुरेश कुमार पाल 36 साल के थे और डोमनपुर, चौरी के निवासी थे। 9 नवंबर 2026 को सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
सुरेश और उनकी पत्नी प्रमिला देवी, दोनों दिव्यांग हैं। परिवार में उनके दो बच्चे प्रियांशु (10) और प्रतिक (7) हैं। सुरेश परिवार में अकेले कमाने वाले थे।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने सुरेश के परिवार की जानकारी अखिलेश यादव को दी थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को परिवार से मिलने और आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए। इससे पहले विधायक जाहिद बेग समेत कुछ लोग परिवार को आर्थिक मदद दे चुके हैं।
इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, शैलेश सिंह मंटु, रुद्रपति दुबे, सोहन पाल, गुलाब पाल, विक्की यादव प्रधान, संतोष यादव, रामधनी यादव, बच्चन पाल, कमलेश यादव, गामाप्रसाद यादव और सौरभ यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)