पीलीभीत के जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब:मतदाता सूची में एक ईपिक नंबर पर दो मतदाता के नाम मिले

Oct 30, 2026 - 22:03
0
पीलीभीत के जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब:मतदाता सूची में एक ईपिक नंबर पर दो मतदाता के नाम मिले
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में एक ईपिक नंबर पर दो मतदाता के नंबर की शिकायत सही पाए जाने पर पीलीभीत के मौजूदा और पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब किया है। पीलीभीत के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र- 127 पीलीभीत की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में दर्ज मतदाताओं के इपिक संख्या पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होने के संबंध में करायी गयी जांच में पाया गया कि 31 मई, 2026 से 29 अगस्त, 2026 के मध्य कुल 13,779 त्रुटिपूर्ण रूप से फार्मों की प्रविष्टि की गई, जिसके सापेक्ष कुल 10,470 त्रुटिपूर्ण फार्मों को स्वीकृत किया गया है। प्रकरण को गंभीरता के दृष्टिगत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं मैनुअल ऑन इलेक्टोरल रोल्स, 2023 में उल्लिखित जिला निर्वाचन अधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्वों के दृष्टिगत जनपद पीलीभीत के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्ववर्ती जिला निर्वाचन अधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मतदाता सूची की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना जिला निर्वाचन अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User