हापुड़ में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन:आवासों की मरम्मत, ग्रेड पे और काम आवंटन में सुधार की मांग

Oct 21, 2026 - 18:09
0
हापुड़ में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन:आवासों की मरम्मत, ग्रेड पे और काम आवंटन में सुधार की मांग
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के तहत हापुड़ में बुधवार को रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आवासों की खराब हालत, कॉलोनी की सड़कों और नालियों की मरम्मत सहित कई समस्याएं उठाईं। कर्मचारियों ने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की अपील की। कर्मचारियों ने आवासों में खिड़कियों, दरवाजों की मरम्मत और बदलने की मांग की। शौचालयों व बाथरूम में रेलवे नियमों के हिसाब से टाइल्स लगाने को कहा। कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत और नालियों की नियमित सफाई की मांग भी रखी गई। खराब नलों को बदलने और पीने के पानी की व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया गया। यूनियन ने ग्रेड पे 2400 और 2800 वाले कर्मचारियों से उनके पद के हिसाब से काम कराने की मांग की। गैंग से बाहर काम कर रहे कर्मचारियों को वापस गैंग में लगाने को भी कहा गया। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय, शाखा अध्यक्ष केदार मीणा, शाखा सचिव अमित भटनागर, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह और सहायक सचिव सुशील कुमार समेत कई कर्मचारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User