मऊ में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:युवक ने कूदकर बचाई जान, जलकर हुई खाक

Oct 21, 2026 - 18:09
0
मऊ में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:युवक ने कूदकर बचाई जान, जलकर हुई खाक
मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे छतहरा गांव के पास चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा रामपुर थाना क्षेत्र के हबीबपुर निवासी मोहन प्रसाद बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से रामपुर बेलौली बाजार से घर लौट रहे थे। वह रामपुर माइनर नहर के रास्ते जा रहे थे। छतहरा गांव से आगे बढ़ते ही उनकी चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में जलकर खाक हुई स्कूटी स्कूटी से आग की लपटें उठती देख मोहन प्रसाद ने बिना देर किए उससे छलांग लगा दी। इससे उनकी जान बच गई। वहीं, आग ने कुछ ही पलों में पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धूकर जलने लगी। आसपास से गुजर रहे राहगीर जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक स्कूटी बुरी तरह जल चुकी थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्कूटी में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User