मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार

Oct 21, 2026 - 18:09
0
मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार
सहारनपुर के गागलहेड़ी में माता मां काली मंदिर के ऊपर बने कमरे में 15 साल के लड़के का शव फंदे पर लटका मिला। किशोर मंदिर में पूजा-पाठ करता था। मंगलवार शाम उसका भाई कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो वह रोशनदान के रास्ते अंदर पहुंचा। वहां भाई का शव देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान शिवा पुत्र नंदराम के रूप में हुई है। वह गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के खजूरी अकबरपुर गांव में मुजफ्फरनगर रोड स्थित माता मां काली मंदिर में पूजा-पाठ करता था। उसका परिवार मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। 5 साल से मंदिर में रहकर सेवा कर रहा था भाई शिवा के भाई दूधनाथ के मुताबिक, उनके पिता नंदराम परिवार के साथ अयोध्या में रहते हैं। दूधनाथ पिछले करीब 5 साल से खजूरी अकबरपुर स्थित मंदिर में सेवा और देखरेख का काम कर रहे हैं। उनका छोटा भाई शिवा भी मंदिर में पूजा-पाठ करता था। मंगलवार देर शाम दूधनाथ मंदिर के ऊपर बने कमरे में पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वह रोशनदान के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ। अंदर शिवा का शव फंदे पर लटका मिला। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था शिवा शिवा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई गौरव है, जबकि दूधनाथ दूसरे और सत्यम सबसे छोटा भाई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User