आजमगढ़ में विसर्जन स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण:जिले में 98 स्थान पर बनाए गए हैं विसर्जन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम
आजमगढ़ जिले मेंमूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बुधवार को जिले के विभिन्न मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर तथा थाना मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक ने मुबारकपुर क्षेत्र के गुर्जरपार स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं, जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना है। जिले में बने है 98 विसर्जन स्थल
आजमगढ़ जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 98 विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। जहां पर लाइट के साथ-साथ अन्य व्यवस्था की गई है।जिससे की विसर्जन करने वाले भक्तों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)