बुलंदशहर में तैनात ADM का निधन:अयोध्या में पैतृक गांव में नम आंखों से अंतिम विदाई, नवंबर में होनी थी बड़े बेटे की शादी

Oct 21, 2026 - 18:09
0
बुलंदशहर में तैनात ADM का निधन:अयोध्या में पैतृक गांव में नम आंखों से अंतिम विदाई, नवंबर में होनी थी बड़े बेटे की शादी
अयोध्या मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के मवई खुर्द गांव के पूरे बीरबल निवासी बुलंदशहर में तैनात एडीएम न्यायिक भरत राम यादव 57 वर्ष का मंगलवार को लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 21 अक्टूबर बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। भरत राम यादव पुत्र स्वर्गीय रामलाल यादव बुलंदशहर में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात थे। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को परिजन पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े बेटे की शादी नवंबर में होनी तय थी। घर में शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे के सिर से पिता का साया उठने और शादी से पहले हुई इस दुखद घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले भारत राम यादव के हृदय की सर्जरी भी हुई थी। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, मिल्कीपुर के उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा, रुदौली विधायक सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User