सील अस्पताल खुलवाने के नाम पर वसूली की होगी जांच:ब्रजेश पाठक ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, लखनऊ समेत 3 जिलों के अधिकारी घेरे में

Oct 30, 2026 - 19:33
0
सील अस्पताल खुलवाने के नाम पर वसूली की होगी जांच:ब्रजेश पाठक ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, लखनऊ समेत 3 जिलों के अधिकारी घेरे में
लखनऊ, कानपुर नगर और उन्नाव में सील अस्पतालों को नए नाम से दोबारा खुलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के प्रकरण को डिप्टी सीएम ने संज्ञान में लिया है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रमुख सचिव को मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी CM के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी वायरल वीडियो और मीडिया में आई खबरों की जांच करेगी। साथ ही तीनों जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगे आरोपों की भी पड़ताल करेगी। एक सप्ताह में देनी होगी जांच रिपोर्ट डिप्टी CM ने जांच कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय को दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी शासन को भेजना होगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सील अस्पतालों को दूसरे नाम से दोबारा संचालित कराने और इस प्रक्रिया में रिश्वत मांगने के आरोप गंभीर हैं। विभाग की छवि खराब करने और मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User