शादी से लौट रहे चाट-विक्रेता की सड़क हादसे में मौत:एटा में वाहन ने टक्कर मारी; कासगंज का रहने वाला था, गाड़ी का इंतजार कर रहा था
कासगंज के 25 वर्षीय चाट विक्रेता मोनू कश्यप की एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शादी समारोह से लौटते समय सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोनू कश्यप अनिल कश्यप के बेटे थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित आजाद नगर में रहते थे। शादी समारोहों में चाट का स्टॉल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शादी में चाट का स्टॉल लगाने गए थे जानकारी के मुताबिक, मोनू बीते दिन मिरहची में एक शादी समारोह में चाट का स्टॉल लगाने गए थे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह घर लौट रहे थे। मिरहची के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उन्हें जिला अस्पताल कासगंज ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो भाई मोनू की मां का नाम नेमवती देवी है। परिवार में उनके दो भाई गौरव (32) और सौरव (27) हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)