भदोही के जदूपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Nov 21, 2026 - 13:31
0
भदोही के जदूपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
भदोही के जदूपुर निवासी नीतेश पाण्डेय उर्फ डॉक्टर ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन देकर गांव की सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने तालाब, चारागाह, उसर, बांध और खेल मैदान की जमीन पर मकान बना लिए हैं और कुछ जगहों पर फसल उगाई जा रही है। ज्ञापन के मुताबिक, राजस्व मौजा जदूपुर, तहसील ज्ञानपुर में आराजी नंबर 46 (0.754 हेक्टेयर), 24 (0.575 हेक्टेयर), 22 (0.253 हेक्टेयर) और 1/94 (0.143 हेक्टेयर) तालाब की जमीन है। आरोप है कि इन जमीनों पर मकान बनाकर कब्जा किया गया है। पिछले 5 से 6 महीने से तालाब को पाटकर उसका स्वरूप बदला जा रहा है। इससे तालाब दूषित हो गया है और दुर्गंध के कारण गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। चारागाह, उसर और बांध की जमीन पर भी कब्जे का आरोप नीतेश पाण्डेय ने ज्ञापन में आराजी नंबर 48 (0.506 हेक्टेयर) और 18 (1.231 हेक्टेयर) को पशुचर, नंबर 21 (0.028 हेक्टेयर) को उसर और नंबर 80 (0.147 हेक्टेयर) को बांध की जमीन बताया है। इसके अलावा आराजी नंबर 20 (0.101 हेक्टेयर) खेल मैदान के लिए दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि इन जमीनों पर भी मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है। इससे गांव की सार्वजनिक जमीनों का उपयोग प्रभावित हो रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा ज्ञापनकर्ता ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीनों पर कब्जे का विरोध करने पर भू-माफिया उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में वह और उनके पिता ही रहते हैं, जबकि कब्जा करने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में विरोध करने पर उन्हें डराया और धमकाया जाता है। राजस्व विभाग की मिलीभगत का भी लगाया आरोप नीतेश पाण्डेय ने ज्ञापन में राजस्व विभाग की मिलीभगत से 132 लैंड की तालाब वाली जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने डीएम से सरकारी जमीनों की जांच कराकर कब्जे हटवाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User