शाहजहांपुर में 22 नवंबर को बजेगा हवाई हमले का सायरन:ड्रोन को निष्प्रभावी करने की होगी मॉक ड्रिल, लोगों को सुरक्षित निकालेंगे जवान
शाहजहांपुर में 22 नवंबर को सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। इसकी तैयारियों और कार्ययोजना को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे ADM और SP सिटी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी से लेकर राहत और बचाव कार्यों तक की प्रक्रिया परखी जाएगी। शाम 6:05 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन बैठक में बताया गया कि मॉक ड्रिल 22 नवंबर की शाम छह बजे शुरू होगी। शाम 6:05 बजे हवाई हमले की सूचना दी जाएगी और सायरन बजेगा। इसके बाद ब्लैकआउट घोषित कर सभी लाइटें बंद कराई जाएंगी। ड्रोन को निष्प्रभावी करने का अभ्यास होगा। शाम 6:12 बजे स्थिति का आकलन किया जाएगा। आग बुझाने और घायलों को बचाने का अभ्यास अभ्यास में हवाई हमले के दौरान पैदा होने वाली आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी की जाएगी। आग लगने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नागरिकों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने का अभ्यास करेंगे। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और हड्डी टूटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार का अभ्यास भी होगा। इसके अलावा ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और कांच तोड़कर घायलों को बचाने का अभ्यास किया जाएगा। NDRF की टीम के घटनास्थल पर पहुंचने, जगह का निरीक्षण करने और राहत-बचाव कार्य करने की प्रक्रिया भी मॉक ड्रिल में शामिल होगी। अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सौंपी जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल का मकसद आपात स्थिति में विभागों की तैयारी, आपसी तालमेल और तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता जांचना है। उन्होंने अधिकारियों और स्वयंसेवकों को तय कार्ययोजना के अनुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। SP सिटी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि मॉक ड्रिल की गतिविधियां तय तरीके से पूरी हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)