हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, दो क्लिनिक सील:5 घंटे चली कार्रवाई, कई संस्थानों की हुई जांच, 2 को मिला नोटिस

Nov 20, 2026 - 20:28
0
हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, दो क्लिनिक सील:5 घंटे चली कार्रवाई, कई संस्थानों की हुई जांच, 2 को मिला नोटिस
हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रही। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चली जांच के दौरान दो क्लिनिक सील किए गए, जबकि कई चिकित्सा संस्थानों को नोटिस जारी किया गया। विभाग की कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची रही। दो क्लिनिक सील, कई को नोटिस स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिकंदराराऊ के गांव पंचों में डॉ. जितेंद्र क्लिनिक और गांव वाजिदपुर में लियाकत अली क्लिनिक को सील कर दिया। जांच में दोनों क्लिनिक अवैध रूप से संचालित पाए गए। ACMO डॉ. माधुर कुमार ने दयानतपुर के बजरंग हॉस्पिटल और दीक्षित पैथोलॉजी लाइब्रेरी को नोटिस जारी किया। फौजी डेंटल क्लिनिक और खान डेंटल क्लिनिक सनी को बंद कराकर नोटिस दिया गया। कुछ चिकित्सा संस्थान मिले बंद डिप्टी CMO डॉ. आरएन सिंह ने सहपऊ के प्रमोद सिसोदिया हॉस्पिटल को नोटिस दिया। महो ब्लॉक में धर्मेंद्र की क्लिनिक और हाथरस जंक्शन में ओम पैथोलॉजी क्लिनिक बंद मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि इन चिकित्सा संस्थानों की दोबारा जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User