शामली में चोरों ने 6 नलकूपों से सामान चुराया:स्टार्टर, केबल और बिजली के तार ले गए; 15 नलकूपों की चोरी का अब तक खुलासा नहीं
शामली में नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी करने वाला गिरोह लगातार सक्रिय है। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी में चोरों ने एक बार फिर किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने रात के समय करीब 6 नलकूपों से स्टार्टर, केबल और बिजली के तार चोरी कर लिए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनमें नाराजगी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी पट्टी निवासी किसान राजबीर, देवेंद्र, शौंदर, जगमार सहित अन्य किसानों के नलकूपों पर चोरों ने हाथ साफ किया। चोर नलकूपों से कीमती सामान और बिजली के तार चोरी कर ले गए। किसानों का कहना है कि नलकूपों से सामान चोरी होने के कारण उनकी सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कुड़ाना में 15 नलकूपों पर हुई थी चोरी इससे पहले चोरों ने पास के गांव कुड़ाना में भी चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। वहां करीब 15 नलकूपों को निशाना बनाकर सामान चोरी किया गया था। इनमें एक सरकारी नलकूप भी शामिल था। किसानों का कहना है कि कुड़ाना में हुई चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब चोरों ने खेड़ी पट्टी गांव में वारदात कर किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। किसानों में पुलिस के प्रति नाराजगी लगातार नलकूपों में हो रही चोरी से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि एक तरफ खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ नलकूपों से सामान चोरी होने के कारण उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसानों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और खेतों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)