शामली में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी:120 माध्यमिक स्कूलों के करीब 24 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, कमजोर विषयों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Nov 12, 2026 - 07:41
0
शामली में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी:120 माध्यमिक स्कूलों के करीब 24 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, कमजोर विषयों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से पहले जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जिले के करीब 24 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की विषयवार तैयारी का आकलन किया जाएगा। जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर मिलेंगे, उनमें सुधार के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिले के 120 माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर प्रश्नपत्र हल करने होंगे। इससे उन्हें परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन, प्रश्नों को समझने और निर्धारित समय में उत्तर लिखने का अभ्यास मिलेगा। साथ ही शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की तैयारी का वास्तविक स्तर पता चल सकेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम 10 जनवरी तक पूरा कराया जाना है। वहीं कक्षा नौ और 11 का पाठ्यक्रम 25 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को दोहराव कराने के साथ मॉडल पेपर और प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों पर रहेगा विशेष ध्यान जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों की तैयारी परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विषयवार कमजोरियों की पहचान की जा सकेगी। परीक्षा के परिणाम के आधार पर कमजोर विषयों में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी, ताकि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी तैयारी बेहतर कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User