बढ़ते प्रदूषण के चलते ध्वस्तीकरण व निर्माण कार्याें पर रोक:आज से कक्षा 5 तक के छात्रों की क्लास हाइब्रिड मोड पर, लगतार जहरीली हो रही हवा
दीपावली के बाद गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR की हवा सांस लेने लायक नहीं है। आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत एनसीआर में ग्रेप 3 लागू है। गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी निर्माण कार्यो पर रोक लगाई है। इस सम्बंध में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए हैं। जहां 20 नवंबर तक सरकारी व निजी निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके साथ ही सरकारी और निजी ध्वस्तीकारण पर भी रोक रहेगी। नगर निगम, सभी नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग ने पांच पांच टीमों का गठन किया है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद का एक्यूआईआज रेड जोन के करीब है। वेव सिअी का AQI आज 320 रहा, लोनी का आज AQI 314 रहा। और वेद विहार लोनी, संजयनगर की हवा भी जहरीली बनी हुई है। नोएडा, बुलंदशहर, अमरोहा और बागपत में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। गाजियाबाद में वेव सिटी की हवा सबसे अधिक खराब गाजियाबाद के वेव सिटी की हवा शहर में आज मंगलवार को सबसे अधिक जहरीली हुई है। वेव सिटी का AQI 313, वेद विहार लोनी का AQI 291 दर्ज किया गया। वसुंधरा का AQI 272 दर्ज हुआ। इंदिरापुरम की हवा सबसे साफ है यहां AQI यलो जोन 147 आ पहुंचा है। कक्षा पांच तक स्कूल हाइब्रिड मोड पर डीएम रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा 5 तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर संचालित किया जाए। जहां बीएसए ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से तय करें। प्रदूषण को देखते हुए NCR में GRAP का तीसरा चरण लागू है। इसके तहत धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगाई गई है। सड़कों पर पानी का छिड़का जा रहा प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी बढ़ा दी है। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक। कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित। निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी। खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा या पत्तियां नहीं जलाई जा सकेंगी। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है। आज का मौसम जानिए आज गुरुवार को गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रही। धूप खिलने पर मौसम साफ रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटा से है। रात में ठंड बढ़ने लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)