कॉलेजों में अप्रशिक्षित लोगों से पढ़ाई कराने का आरोप:पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े जौनपुर-गाजीपुर के 605 कॉलेजों में शिक्षक अनुमोदन की जांच की मांग
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े जौनपुर और गाजीपुर के 605 कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति और अनुमोदन प्रक्रिया पर आरोप लगे हैं। दावा है कि कुछ कॉलेजों में एक ही शिक्षक का नाम कई जगह मंजूर दिखाया गया है।
आरोप है कि कुछ शिक्षकों को एकमुश्त रकम देकर सिर्फ कागजों पर मंजूरी ली जाती है। बाद में उन्हीं शिक्षकों के दस्तावेज दूसरे संस्थानों में भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
कुछ कॉलेजों में मंजूर शिक्षक की जगह कम मानदेय पर अप्रशिक्षित लोगों से पढ़ाई कराने का आरोप है। कुछ जगह शिक्षक मौजूद नहीं रहते।
लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी 605 कॉलेजों के शिक्षक रिकॉर्ड का मिलान कराने की मांग की है। उन्होंने नियुक्ति पत्र, बायोमेट्रिक हाजिरी और बैंक खातों से हुए वेतन भुगतान की निष्पक्ष जांच कराने को भी कहा है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक अनुमोदन से जुड़े मामले की पारदर्शी जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)