त्योहारी सीजन में टूंडला से गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें:नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन रात सुबह 3 बजे रुकेगी, जानिए और कौनी सी ट्रेन आएगी

Nov 12, 2026 - 07:41
0
त्योहारी सीजन में टूंडला से गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें:नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन रात सुबह 3 बजे रुकेगी, जानिए और कौनी सी ट्रेन आएगी
फिरोजाबाद में त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों के संचालन से स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। रेलवे छठ पूजा के साथ ही त्योहारी सीजन को देखते हुए गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन 11 नवंबर को रात 10:30 बजे नई दिल्ली से चलकर 12 नवंबर को तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04059 पटना-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 12 नवंबर को रात 10 बजे पटना से चलकर 13 नवंबर को दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09727 जयपुर-गया विशेष ट्रेन 12 नवंबर को शाम सात बजकर 40 मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09728 गया-खातीपुरा विशेष ट्रेन 14 नवंबर को सुबह चार बजकर 55 मिनट पर टूंडला जंक्शन आएगी। इन सभी ट्रेनों के संचालन से त्योहार पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User