शामली में दो की मौत:अस्पताल में व्यक्ति ने दम तोड़ा, नहर किनारे रेत में दबी मिली महिला की लाश

Oct 21, 2026 - 20:52
0
शामली में दो की मौत:अस्पताल में व्यक्ति ने दम तोड़ा, नहर किनारे रेत में दबी मिली महिला की लाश
शामली में बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में एक व्यक्ति और महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, कैराना क्षेत्र में यमुना नहर की डांग के किनारे करीब 35 वर्षीय महिला का शव रेत में दबा मिला। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि कांधला पुलिस ने 16 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया था। बीमारी के कारण वह अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नहर किनारे रेत में दबा मिला महिला का शव दूसरा मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा का है। यहां बुधवार सुबह करीब 7 बजे यमुना नहर की डांग के किनारे रेत में दबा महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मेहंदी रंग का सूट और मरून सलवार पहने थी महिला चौकी प्रभारी योगेश शर्मा के अनुसार, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसने मेहंदी रंग का सूट और मरून सलवार पहनी थी। उसके गले में तुलसी की माला थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के हाथ पर भी पहचान से संबंधित कुछ लिखा नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, शव पर चोट के निशान भी दिखाई नहीं दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण बुधवार शाम करीब 5 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। महिला की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User