युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव:पीलीभीत में साड़ी से लगाया था फंदा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Oct 21, 2026 - 20:52
0
युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव:पीलीभीत में साड़ी से लगाया था फंदा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पीलीभीत में बुधवार शाम युवक का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मामला बरखेड़ा क्षेत्र के मसीत गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वेदपाल का बेटा प्रसन्नजीत बुधवार शाम करीब 5 बजे कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसके पिता वेदपाल कमरे में पहुंचे। वहां प्रसन्नजीत साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रसन्नजीत अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम विश्वजीत है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User