शामली में एक्सप्रेस-वे पर पेड़ से टकराई कार,युवक की मौत:दिल्ली से देहरादून जा रहा था, हादसे में 10 साल का बच्चा हुआ घायल

Nov 22, 2026 - 21:13
0
शामली में एक्सप्रेस-वे पर पेड़ से टकराई कार,युवक की मौत:दिल्ली से देहरादून जा रहा था, हादसे में 10 साल का बच्चा हुआ घायल
बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम करीब पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान जलालपुर के आगे हाईवे पर अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतरकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार मुरादाबाद के फैजल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद करीब 10 साल का बच्चा घायल हो गया। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार जानकारी के अनुसार, फैजल कार से दिल्ली से देहरादून की ओर जा रहा था। भगवान जलालपुर के आगे अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई और आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फैजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में मौजूद बच्चा घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बच्चे को निजी अस्पताल गंगा अमृत में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतरकर आम के पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में फैजल की मौके पर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User