शामली में नवागत DM प्रवीण वर्मा ने संभाला कार्यभार:देर रात कलेक्ट्रेट पहुंचे, कार्यभार संभालते ही कोषागार पहुंचे
शामली के नवागत जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने देर रात कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रशासन और कोषागार के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह, SDM शामली सचिन राजपूत, SDM ऊन दीपिका मेहर और SDM कैराना शिवाजी यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा तहसीलदार शामली, वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार, सहायक कोषाधिकारी तालेवर सिंह, लेखाकार सुनील कुमार, सलमान चौधरी, राहुल कुमार और विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)