सहारनपुर में आज से ऑनलाइन स्वगणना शुरू:30 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे लोग, 1 दिसंबर से घर पहुंचेंगे जनगणनाकर्मी
सहारनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की शुरुआत आज सोमवार, 16 नवंबर से हो गई है। लोग घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय है। यह सुविधा ऐच्छिक है। जो परिवार फॉर्म नहीं भरेंगे, उनके घर 1 दिसंबर से जनगणनाकर्मी जानकारी जुटाने पहुंचेंगे।
स्वगणना के लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाएं। पहले उत्तर प्रदेश और अपनी पसंद की भाषा चुनें। फिर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें। डिजिटल मैप पर घर की लोकेशन दर्ज करने के बाद परिवार के मुखिया और अन्य सदस्यों की जानकारी भरें। फॉर्म जमा करने पर स्वगणना पहचान संख्या मिलेगी। इसे संभालकर रखें।
1 दिसंबर से जनगणनाकर्मी घर पहुंचेंगे। परिवार को उन्हें स्वगणना पहचान संख्या दिखानी होगी। इसके आधार पर ऑनलाइन दर्ज जानकारी की जांच होगी। लखनऊ में जनगणना के काम के लिए करीब 13 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी विशाख जी ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों से कहा है कि कोई परिवार या व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए।
जनगणना के दौरान परिवारों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें सदस्यों का नाम, उम्र, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, मुखिया से संबंध, धर्म, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, जन्मस्थान, मौजूदा निवास, प्रवासन, दिव्यांगता और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी शामिल है। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से होगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से जनगणना के दौरान सही जानकारी देने की अपील की है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि जनगणनाकर्मी के साथ बैंक खाते का पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें। ये गोपनीय जानकारियां हैं और जनगणना के लिए इनकी जरूरत नहीं होती।
जनगणना का शेड्यूल:
16 से 30 नवंबर 2026: ऑनलाइन स्वगणना
1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027: घर-घर जाकर जनगणना
5 से 9 जनवरी 2027: पुनरीक्षण चरण
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)