पिता का आया फोन, होटल में मिला बेटी का शव! वृंदावन की घटना से मचा हड़कंप

वृंदावन के होटल श्री राधा निकुंज में छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय पार्वती का शव मिला। पिता के फोन के बाद होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया गया है।

Nov 16, 2026 - 10:57
0
पिता का आया फोन, होटल में मिला बेटी का शव! वृंदावन की घटना से मचा हड़कंप

दि राइजिंग न्यूज़ | वृंदावन | 16 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक होटल के कमरे में 24 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान पार्वती के रूप में हुई है। घटना होटल श्री राधा निकुंज की है। युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली पार्वती शुक्रवार को होटल में ठहरी थी। उसे सोमवार को होटल से बाहर जाना था, लेकिन रविवार को ही यह घटना सामने आ गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पार्वती के पिता ने होटल के स्वागत कक्ष पर फोन कर बेटी से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी और उसके बारे में पूछताछ की।

इसके बाद होटल का एक कर्मचारी पार्वती के कमरे में पहुंचा, जहां उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया।

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, इसमें पार्वती ने रायपुर निवासी आशीष ओझा नाम के युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User