सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू:मंडलायुक्त ने रैली को दिखाई हरी झंडी, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

Nov 16, 2026 - 17:29
0
सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू:मंडलायुक्त ने रैली को दिखाई हरी झंडी, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील
सहारनपुर में सोमवार से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू हुआ। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने दोपहर 12 बजे जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की जाएगी। शासन के निर्देश पर यह अभियान 16 नवंबर से शुरू हुआ है। इसमें यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मिलकर लोगों को जागरूक करेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क पर छोटी-छोटी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली के दौरान लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कार में सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, तेज रफ्तार से बचने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिले में अलग-अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि हेलमेट और सीट बेल्ट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं। अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर जल्दबाजी न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आरटीओ शंकर सिंह, एआरटीओ एमपी सिंह और यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User