शिक्षिकाओं की रचनात्मकता ने जीता सम्मान:डायट महोत्सव में लोक नृत्य, कला और गणित में हासिल किया पहला स्थान
हापुड़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित नवाचार महोत्सव, गणित एवं कला प्रदर्शनी में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की चार शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा और डायट प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय ढाना की शिक्षिका रूमी बादल और कंपोजिट विद्यालय खिलवाई की शिक्षिका रीना रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कला प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय नयाबांस की शिक्षिका सोनिया और गणित प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय अठसैनी की शिक्षिका श्वेता गुप्ता ने बाजी मारी। प्रतियोगिताओं में शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कला और गणित के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। चारों विजेताओं को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी है। सीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की रचनात्मकता और नवाचार विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन शिक्षकों को अपनी प्रतिभा दिखाने और शिक्षण में नए प्रयोग अपनाने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता मौ. राशिद और अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)