शिक्षक दंपती हत्याकांड में 9 संदिग्ध हिरासत में:सुल्तानपुर में चार के फुटेज मिले, UPI ट्रांजेक्शन और जमीन विवाद पर जांच तेज

Oct 02, 2026 - 08:47
0
शिक्षक दंपती हत्याकांड में 9 संदिग्ध हिरासत में:सुल्तानपुर में चार के फुटेज मिले, UPI ट्रांजेक्शन और जमीन विवाद पर जांच तेज
सुल्तानपुर में शिक्षक दंपती हत्याकांड को चार दिन बीत चुके हैं। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 34 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। जिसमें से संदेह के घेरे में आए नौ संदिग्ध अब भी पुलिस की हिरासत में हैं। जिनसे पड़ताल के आधार पर पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही। वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा लिए गए नमूने से अब तक चार संदिग्धों के फुट फुटेज का मिलान भी हुआ है। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच समेत कुल पांच टीमों के साथ अब प्रदेश स्तर की स्पेशल टीम भी वर्क आउट में लग गई है। पूर्व यूपीआई से 4-5 ट्रांजेक्शन हुए उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंसिपल मुकेश सिंह की हत्या से पूर्व यूपीआई से 4-5 ट्रांजेक्शन हुए हैं। ऐसे में शक गहरा गया कि किसी बड़े लेन-देन को लेकर अचानक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के निजी स्कूल के पास पट्टीदारों और दबंगो से जमीनी विवाद की परत पुलिस खोलने में जुटी है। माना जा रहा है बदमाशों ने अचानक से ही सही लेकिन पुलिस प्लानिंग के साथ घटना को कारित किया। स्कूल के सीसीटीवी के जहां बंद होने की उन्हें खबर थी वहीं ये भी जानकारी थी कि मृतक मुकेश सिंह के साथ रहने वाली उनकी मां इन दिनों उनके भाई के घर पर हैं। बदमाशों को जानकारी थी इसलिए वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने मुकेश से पहले पत्नी विनीता को निशाना बनाया। इसके पीछे ये कयास लगाया जा रहा कि बदमाशों को जानकारी थी कि विनीता पढ़ी लिखी जानकार महिला हैं। घटना हुई तो वादी से लेकर गवाही तक में वे आगे होगी और मजबूती से केस की पैरवी करेगी। अगर इन्हें साइड लाइन कर दिया गया तो आगे बचना आसान होगा। क्योंकि मृतक दंपती का इकलौता पुत्र गंवई रंजिश और राजनीति से डरकर पहले से ही यहां से दूर था। लोकेशन और सीडीआर चेक किया सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया नौ संदिग्धों को हिरासत में लेकर सर्विलांस के माध्यम से उनकी लोकेशन और सीडीआर चेक किया जा रहा है। हर स्टेप पर हमारी जांच बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस अब खुलासे के करीब ही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User