अवैध निर्माण पर डीएम सख्त, जेई को दिया नोटिस:धामपुर तहसील के विनियमित क्षेत्र में सामने आया मामला, एसडीएम को नियमानुसार कार्रवाई के आदेश

Nov 05, 2026 - 16:38
0
अवैध निर्माण पर डीएम सख्त, जेई को दिया नोटिस:धामपुर तहसील के विनियमित क्षेत्र में सामने आया मामला, एसडीएम को नियमानुसार कार्रवाई के आदेश
बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विनियमित क्षेत्रों से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अलग-अलग तहसीलों के मामलों की सुनवाई की गई। धामपुर में अवैध निर्माण का मामला धामपुर तहसील के विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम धामपुर को संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि विनियमित क्षेत्रों में निर्माण संबंधी नियमों का पालन कराया जाए। किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाए। पक्षकारों के वकीलों ने रखे अपने पक्ष बैठक में मामलों से जुड़े पक्षकारों के वकील भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने पक्ष और तथ्य रखे। जिलाधिकारी ने मामलों और पेश किए गए तथ्यों पर विचार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संबंधित तहसीलों के अधिकारी और विभिन्न मामलों से जुड़े वकील उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User