शाहजहांपुर में चारा मशीन में फंसकर महिला की मौत:पति के साथ चारा काटते समय हादसा, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ककरुआ जब्ती गांव में गुरुवार दोपहर चारा मशीन में साड़ी फंसने से एक महिला की मौत हो गई। घायल महिला को अस्पताल लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय रामबेटी पिता रामनारायण के रूप में हुई है। वह घर में लगी मशीन पर पति रामनारायण के साथ चारा काट रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी मशीन के पट्टे में फंस गई। वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मशीन से लिपटकर जमीन पर गिरीं रामनारायण मशीन में चारा डाल रहे थे, जबकि रामबेटी मशीन की गति कम-ज्यादा कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी पट्टे में फंस गई और वह मशीन से लिपट गईं। वह कई बार जमीन पर गिरीं। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन बेटों और तीन बेटियों की मां थीं रामबेटी रामनारायण खेती करते हैं। वह पत्नी रामबेटी और छह बच्चों के साथ गांव में रहते थे। उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। रामबेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे शव को घर ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)