जब तक जिंदा हूं, संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- 2027 में करेंगे भागीदारी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने काशी की धरती से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आरक्षण, संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। चिराग ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल संविधान और सामाजिक न्याय की बात तो करते हैं, लेकिन जब लोगों को उनका अधिकार देने की बात आती है, तब उनकी आवाज खामोश हो जाती है। जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके सपनों को पूरा करना एक बेटे के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है। वह उनके सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए काम करना चाहते हैं। आरक्षण और संविधान पर चिराग की दो टूक
चिराग पासवान ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनता को यह कहकर गुमराह किया जाता है कि एनडीए की सरकार आने पर आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा और संविधान खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण और संविधान की रक्षा को लेकर किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने काशी की धरती से संकल्प लेते हुए कहा जब तक चिराग पासवान जिंदा है, न आरक्षण पर कोई आंच आएगी और न संविधान को कोई खतरा होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की सोच के साथ हर जाति और वर्ग के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है। कांग्रेस और सपा से पूछे सवाल
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए चिराग ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि संविधान और बाबा साहेब के सम्मान की बात करने वाले दलों को अपने राजनीतिक इतिहास का भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मंडल कमीशन की सिफारिशों, पिछड़े वर्गों के अधिकारों और अनुसूचित जाति-जनजाति के हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर शिक्षा की वकालत
चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है, लेकिन उसे अपने ही राज्य में बेहतर शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को जाति और धर्म के नाम पर बांटने के बजाय उन्हें रोजगार, शिक्षा और विकास के अवसर देने की जरूरत है। पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश के युवाओं को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ा। ‘सिर पर कफन बांधकर निकला हूं, विकसित यूपी बनाकर ही लूंगा दम’
जनसभा में चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराते हुए कार्यकर्ताओं और युवाओं से साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए मैं सिर पर कफन बांधकर निकल चुका हूं। मैंने संकल्प लिया है कि जब तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य अकेले हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों का प्यार और युवाओं का सहयोग जरूरी है। चिराग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस मशाल को आगे बढ़ाना होगा। जब सभी का साथ और आशीर्वाद मिलेगा, तभी सपनों का विकसित उत्तर प्रदेश बनाया जा सकेगा। जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील
चिराग पासवान ने लोगों से जात-पात, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव के एक-एक परिवार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना होगा। सबको साथ लेकर ही विकास की नई राह तैयार की जा सकती है। उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा, "साथियों, आप बस मेरा साथ दीजिए। बदले में मैं आपसे वादा करता हूं कि आपके हर एक सपने को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा। मुझे आपका साथ चाहिए, आपका आ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)