CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2027 के ऑक्शन से पहले ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। वहीं चेन्नई से तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस हैदराबाद टीम से जुड़ गए हैं। BCCI ने गुरुवार को इस ट्रेड की जानकारी दी। लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपए और एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर CSK में आए हैं। वहीं, खलील 4.8 करोड़ और एलिस 2 करोड़ रुपए की फीस पर SRH से जुड़े हैं। हैदराबाद ने लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में खरीदा था खलील अहमद पहले भी हैदराबाद के लिए खेल चुके लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद 4.8 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर SRH से जुड़े हैं। वे 2018 से 2021 तक भी हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। खलील ने IPL 2025 में CSK के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे। IPL 2026 में उन्होंने चेन्नई के लिए 5 मैच खेले, लेकिन दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करेंगे नाथन एलिस एलिस 2 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर SRH में शामिल हुए हैं। वे अपनी गेंदबाजी में वैरिएशन और डेथ ओवर्स में प्रभावी प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। एलिस के आने से हैदराबाद के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)