मुरादाबाद में दीपावली पर मां काली की पूजा हुई:बंगाली एसोसिएशन ने रेलवे मनोरंजन सदन में कराया पूजन, प्रसाद बांटा

Nov 09, 2026 - 20:45
0
मुरादाबाद में दीपावली पर मां काली की पूजा हुई:बंगाली एसोसिएशन ने रेलवे मनोरंजन सदन में कराया पूजन, प्रसाद बांटा
मुरादाबाद में दीपावली के अवसर पर सोमवार को रेलवे मनोरंजन सदन में सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन ने मां काली की पूजा की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बंगाली परंपरा के अनुसार दीपावली की रात अमावस्या पर मां काली की विशेष पूजा होती है। भक्त सुबह से निर्जला व्रत रखते हैं। पुरोहित बानो माली चक्रवर्ती ने मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित की। पूजा के बाद मां काली को भोग लगाया गया। रात में भोग श्रद्धालुओं के बीच भंडारे के रूप में बांटा गया। इस अवसर पर असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, अरुण भट्टाचार्य, सौरभ चक्रवर्ती, अभिजीत राय, अलोकेश बोस, अरुण कुंडू, उज्ज्वल गुप्ता, मोउमिता गुप्ता, रूना रॉय और गोपाल मालाकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User