एटा में खाद न मिलने पर किसान के दस्तावेज फाड़े:सहकारी समिति सचिव पर लगा आरोप, किसानों ने लगाई न्याय की गुहार

Oct 22, 2026 - 09:48
0
एटा में खाद न मिलने पर किसान के दस्तावेज फाड़े:सहकारी समिति सचिव पर लगा आरोप, किसानों ने लगाई न्याय की गुहार
एटा जिले के जलेसर तहसील के ऊंचा गांव में एक सहकारी समिति सचिव पर किसान के दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगा है। किसान को खाद नहीं मिली, जिसके बाद यह घटना हुई। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की मांग की है। यह घटना बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद की है। बछेपुरा गांव के किसान रामेश्वर (होतीलाल के बेटे) अपनी मां श्यामादेवी के दस्तावेज लेकर खाद लेने आए थे। उनके साथ चचेरा भाई अशोक भी था। रामेश्वर को 41 नंबर और अशोक को 8 नंबर मिला था। आरोप है कि नंबर आने के बाद भी रामेश्वर को डीएपी खाद नहीं दी गई। जब उन्होंने सवाल किया, तो सचिव केशव यादव ने उनके दस्तावेज फाड़ दिए और धमकाने लगे। किसान रामेश्वर यादव ने बताया कि सचिव केशव यादव ने उनके दस्तावेज फाड़े और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने कहा कि खाद न सही, लेकिन दस्तावेज क्यों फाड़े गए। किसान अशोक ने भी न्याय की मांग की है। मामले पर ए आर कॉपरेटिव सतीश कुमार गुरुवार प्रातः 9 बजे जानकारी देते हुए बताया प्रकरण संज्ञान में है जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User