गुरुदेव से मिले मुजफ्फरनगर के युवा:बेंगलुरु में 2,000 युवाओं से संवाद, अलग पहचान बनाने की दी सीख
बेंगलुरु, 21 अक्टूबर। ‘Gen Z × Gurudev 2.0’ कार्यक्रम में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर ने करीब 2,000 युवाओं से संवाद किया। इसमें मुजफ्फरनगर के Gen Z युवा भी शामिल हुए। गुरुदेव ने सोशल मीडिया की चिंता, असफलता, आत्मविश्वास और जीवन की चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं से भीड़ के पीछे चलने के बजाय ट्रेंडसेटर बनने और अपनी अलग पहचान बनाने का आह्वान किया। ध्यान, सुदर्शन क्रिया और भस्त्रिका के अभ्यास से सहजता विकसित करने तथा असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने करियर के साथ संगीत, कला और रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकालने की सलाह दी। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश-शोभिनव सत्य’ के कलाकार शोभिनव और पूर्णिमा तिवारी सहित अन्य कलाकार शामिल हुए। फैशन शो, कथक, ब्रेकडांस और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरा और आधुनिक संस्कृति का संगम प्रस्तुत किया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)