शाहजहांपुर में रोड पर मिला प्रधान का लहूलुहान शव:बाइक से देर रात घर लौट रहे थे, एक्सीडेंट की आशंका
शाहजहांपुर में राजपुर नगला के प्रधान अवधेश यादव (33) बुधवार रात खून से लथपथ शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें परशुरामपुरी सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर प्रधान की क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। परिनजों को आशंका है कि घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। माना जा रहा है कि अवधेश पैदापुर गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परशुरामपुरी-बुधवाना मार्ग पर पैदापुर गांव के मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे के पास जा गिरे। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
क्षतिग्रस्त बाइक मिली, पुलिस ने शुरू की जांच घटनास्थल के पास अवधेश की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों और टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए अवधेश अवधेश यादव अपने पीछे पत्नी पूनम और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में जान्हवी (14), पल्लवी (8), कौशल (7) और विकास (5) हैं। ग्राम प्रधान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)