अमरोहा एसपी ने 49 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:18 दरोगा और 6 चौकी प्रभारियों को मिली नई तैनाती
अमरोहा एसपी ने जिले की पुलिसिंग में फेरबदल किया है। कुल 49 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिनमें 18 दरोगा और अन्य सिपाही शामिल हैं। छह चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती मिली है। एसपी लखन सिंह यादव ने बुधवार-गुरुवार देर रात तबादला सूची जारी की। इसके तहत, दरोगा विकास त्यागी को मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी और सुधीर कुमार को रसूलपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। गजरौला कस्बा चौकी प्रभारी बाल किशन को कुमराला चौकी प्रभारी, जबकि कुमराला चौकी प्रभारी बृजमोहन सिंह रावत को गजरौला कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। संजीव कुमार को थाना रहरा का टी प्वाइंट चौकी प्रभारी और जितेंद्र कुमार को चौपला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। दरोगा नवीन भाटी को रजबपुर थाने में एसएसआई बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)