सिद्धार्थनगर में महिला को लाठी-डंडों से पीटा:दंपती पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज

Oct 31, 2026 - 07:52
0
सिद्धार्थनगर में महिला को लाठी-डंडों से पीटा:दंपती पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी (खानकोट) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला नजीबुननिशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे सादिक अली और उसकी पत्नी साजिदा ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला ने यह भी कहा कि दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 30 अक्टूबर को इटवा थाने में दोनों नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User