बेकाबू पजेरो RTO TAX के खोखे में घुसी:बाइक सवार बाल-बाल बचा, NH-58 स्थित ढाबे पर हुआ हादसा, CCTV फुटेज वायरल
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर तेज रफ्तार पजेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खोखे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खोखे के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान पास से गुजर रहा बाइक सवार कार की चपेट में आने से बच गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोलकाता से कुरुक्षेत्र जा रही थी कार घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे नई मंडी थाना क्षेत्र में शिवा टूरिस्ट ढाबे के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, पजेरो कार कोलकाता से कुरुक्षेत्र जा रही थी। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ढाबे के बाहर बने RTO TAX के केबिननुमा खोखे में जा घुसी। टक्कर से खोखे के उड़े परखच्चे कार की टक्कर इतनी तेज थी कि वह खोखे के अंदर तक घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वहां भीड़ जुट गई। बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बचा हादसे के दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। कार चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। तीन दिन बाद सामने आया CCTV वीडियो हादसे का पूरा घटनाक्रम ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। तीन दिन पहले हुई घटना का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बेकाबू पजेरो सड़क किनारे बने खोखे की ओर जाती और उसमें घुसती दिखाई दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)