मोबाइल खोने पर किशोर ने लूट की झूठी कहानी बनाई:चाचा ने डायल-112 पर 5.50 लाख रुपए और फोन छीनने की सूचना दी
इटावा में मोबाइल फोन खो जाने के बाद उसे पुलिस की मदद से जल्द तलाशने के लिए एक 15 वर्षीय किशोर ने शनिवार सुबह 9 बजे 5 लाख 50 हजार रुपये की लूट की झूठी कहानी रच दी। किशोर के चाचा ने डायल-112 पर सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने उसके भतीजे से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया है। पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो लाखों रुपये की लूट की सूचना फर्जी निकली। सीओ सिटी ने शनिवार देर रात 12 बजे खुलासा किया। चाचा ने पुलिस को दी सूचना मामला शनिवार सुबह करीब 9 बजे का है। थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम संतोषपुर घाट निवासी सुमित शाक्य ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनके 15 वर्षीय भतीजे आदित्य से इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन मार्ग पर अज्ञात लोगों ने 5 लाख 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चाचा की दुकान जा रहा था आदित्य क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह आदित्य अपने चाचा सुमित शाक्य की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। मोबाइल खोने के बाद किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि रुपये लूटे जाने की सूचना देने पर पुलिस उसका मोबाइल जल्दी तलाश कर देगी। पुलिस जांच में खुली पोल इसी बात पर आदित्य ने 5 लाख 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीने जाने की मनगढ़ंत कहानी बना दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ और जांच की तो नकदी लूटे जाने की घटना पूरी तरह असत्य पाई गई। पूछताछ में 15 वर्षीय आदित्य ने खुद ही झूठी कहानी बनाने की बात स्वीकार कर ली। सीओ सिटी ने किया खुलासा क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह ने शनिवार देर रात करीब 12 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की सूचना पूरी तरह झूठी थी। किशोर का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया था, जिसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की कहानी बनाई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)