सिद्धार्थनगर में पारिवारिक विवाद, महिला और ससुर से मारपीट:लात-घूंसे और डंडे से पीटने का आरोप, 3 के खिलाफ मुकदमा

Oct 22, 2026 - 08:57
0
सिद्धार्थनगर में पारिवारिक विवाद, महिला और ससुर से मारपीट:लात-घूंसे और डंडे से पीटने का आरोप, 3 के खिलाफ मुकदमा
सिद्धार्थनगर के होरिलापुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट हुई। गाली देने का विरोध करने पर एक महिला और उसके ससुर को पीटा गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीता पत्नी राजेश पाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 20 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे उनके ससुर का परिवार के लोगों से विवाद हुआ। गाली-गलौज का विरोध करने पर अरविंद पुत्र राधेश्याम, उसकी मां मानती और बहन सुषमा ने सीता व उनके ससुर से मारपीट की। आरोप है कि तीनों ने लात-मुक्कों और डंडे से मारकर उन्हें चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी भी दी। सीता की शिकायत पर मिश्रौलिया पुलिस ने 21 अक्टूबर को अरविंद, मानती और सुषमा के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User