MLC चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां:23 अक्टूबर को होगा मतदान, दांव पर लगी सांसद, विधायकों की प्रतिष्ठा
मेरठ सहित यूपी की 11 सीटों पर होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए प्रचार बुधवार शाम थम गया है। आज गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इस चुनाव में भाजपा के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है। क्योंकि शिक्षक एमएलसी चुनाव का रिजल्ट ही आगामी 2027 चुनाव में पार्टी का रुख तय करेगा। सुबह 8 बजे होगी वोटिंग
मेरठ शिक्षक और स्नातक सीटों के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। मेरठ में 107 बूथ बनाए गए हैं और पोलिंग पार्टियां 22 अक्तूबर को आईटीआई साकेत ग्राउन्ड से रवाना होंगी। मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में कुल 512 बूथों पर मतदान होगा, जिनमें स्नातक सीट के 382 और शिक्षक सीट के 130 बूथ शामिल हैं।
मतदान की तारीख और चुनावी तैयारियां
निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मानकों और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए अंतिम दिन घर-घर संपर्क साधकर मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी थी। अब 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के बाद मतपेटियों के सील होने और भविष्य के चुनावी नतीजों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।
मेरठ में 107 बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
मेरठ जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मेरठ में कुल 107 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आज पोलिंग पार्टियों को पूरी चुनावी सामग्री के साथ संबंधित बूथों के लिए 22 अक्तूबर को आईटीआई साकेत ग्राउन्ड से रवाना किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
नौ जिलों के 512 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
यह चुनाव मेरठ-सहारनपुर मंडल के कुल नौ जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इन सभी नौ जिलों को मिलाकर कुल 512 बूथों पर मतदाता अपने एमएलसी का चुनाव करेंगे, जिसमें स्नातक सीट के लिए 382 और शिक्षक सीट के लिए 130 बूथ बनाये गये हैं। दोनों मंडलों के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार क्षेत्रों का दौरा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)