सिद्धार्थनगर में रास्ते में रोककर महिला को पीटने का आरोप:दवा लेने जा रही थी, दो लोगों पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के सोहना गांव में दवा लेने जा रही महिला को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर त्रिलोकपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 नवंबर की रात करीब 8:55 बजे उनकी तबीयत खराब थी। वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक दुकान पर दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के अब्दुल हकीम पुत्र अब्दुल कायूम और महफूज पुत्र किस्मत ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद महिला के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश और पहले दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज घटना के बाद महिला ने त्रिलोकपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रामायण प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)